नामांकन पत्रों की जांच के बाद 99 प्रत्याशी मैदान में

 

IMG 20220921 WA0088  

कुरसेला/ मणिकांत रमन 

कुरसेला (कटिहार)। नगर पंचायत चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 99 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। चार पार्षद प्रत्याशी का नामांकन पर्चा खारिज हो गया। हालांकि मुख्य पार्षद तथा उपमुख्य पार्षद पद के किसी प्रत्याशी का नामांकन खारिज नहीं हुआ है। नगर पंचायत चुनाव को लेकर 103 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। ऐसे में संवीक्षा की प्रक्रिया बुधवार को शाम तक चली। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्हें पर्चा खारिज करने का कारण भी बताया गया। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड 3 से पार्षद पद पर नाकांकन किये दयावती देवी के प्रस्तावक को चार संतान होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया

IMG 20220918 WA0094  

इसी तरह वार्ड 4 से पार्षद पद पर संजय चौधरी को दो से अधिक बच्चा होने के कारण नामांकन निरस्त कर दिया गया। जबकि वार्ड 5 से उम्र कम रहने के कारण सोनू कुमार का नामांकन पर्चा रद्द किया गया। इसी प्रकार वार्ड 8 से संजीता देवी को दो से अधिक बच्चा होने पर नाकांकन निरस्त कर दिया गया। नामांकन पर्चा के संवीक्षा बाद मैदान में बचे 99 प्रत्याशियों की सूची निर्वाचन कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य पार्षद पद के लिए सावित्री देवी, अनीता देवी,रंजु जय, प्रमीला देवी, काजल कुमारी, रेखा देवी, लवली देवी, संयोगिता सिंह का नामांकन पर्चा स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार उपमुख्य पार्षद पद पर संगीता देवी, ममता कुमारी, चंदा कुमारी, सुधा देवी, उषा देवी, साधना सिंह, पूनम देवी, अंजनी कुमारी के नामांकन को निर्वाची पदाधिकारी ने स्वीकृत कर लिया है। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा चढने लगा है। प्रत्याशी मतदाता को रिझाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं

IMG 20220913 WA0005  

ऑब्जर्वर ने चुनाव तैयारी का लिया जायजा

See also  जहानाबाद में आ गया डायनासोर, जादूगर शुक्ला सरकार के शो का जबरदस्त क्रेज, टिकट को लेकर अभी से उमड़ रही भीड़

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को चुनाव ऑब्जर्वर जगपति चौधरी कुरसेला प्रखंड कार्यालय पहुंचे और चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी से मतदान बूथ तथा चुनाव संबंधित कार्यों की जानकारी ली और चुनाव से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान अचानक आब्जर्वर के आने से चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Comment