नाला निर्माण में अनियमितता को लेकर मुखिया के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

अररिया/ हयात दानिश

जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के कुम्हिया गांव भंगिया टोला में के नाला निर्माण में सिमरिया पंचायत के मुखिया  द्वारा काफी अनियमितता बरती गई है। नाली निर्माण महज खानापूर्ति तक ही सीमित है।, जिसको लेकर लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया, ग्रामीणों ने सिमरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अख्तर के मनमानी कार्य पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने कहा कि जल निकासी का समुचित व्यवस्था ना होने दो अलग अलग व्यक्ति  के आंगन में ही पानी घुस जाता है

जिससे उनलोगों को प्रतिदिन बदबूदार पानी के दुर्गंध को बर्दाश्त करना पड़ता है। हद अफसोस तो यह है कि नाला निर्माण कार्य से पूर्व शिलापट्ट नहीं लगाए जाने से लोगों के जेहन में तरह तरह के सवाल उत्पन्न हो रहा है।तो वहीं स्थानीय वार्ड सदस्य मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कई नाला के जल निकासी को लेकर हमलोगों ने मुखिया से शिकायत किया। अपितु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही सिमरिया पंचायत के उप मुखिया ने कहा नाला का अधूरा कार्य कर राशि का भी उठाव कर लिया गया है

अब तक यहां पर शीलापट्ट भी नहीं लगाया गया, अधूरा कार्य कर राशि का गबन किया गया है, स्थानीय लोगों ने कहा है कि मुखिया द्वारा भारी अनियमितता की गई है, जानकारी के लिए बता दूं एक साल बाद ही सिमरिया पंचायत में घोटाले का बड़ा खेल हो गया है लेकिन प्रशासन पूरी तरह बेखबर है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *