पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम की मन की बात सुनने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम आयोजित

कोढ़ा /शंभु कुमार

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती और प्रधानमंत्री के द्वारा की जाने वाली कार्यक्रम मन की बात में शामिल होने कोढ़ा विधानसभा के कोलासी मंडल के उत्तरी सिमरिया शक्ति केंद्र प्रमुख सह मीडिया संगठन प्रभारी भानु प्रताप सिंह के दरवाजे पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में कोढ़ा विधायक कविता पासवान के द्वारा पंडित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया,

 उसके बाद सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीती के महान विचारक, महान दार्शनिक, एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनके बताए हुए नक्शे कदम पर चलकर अच्छे व्यक्तित्व और संस्कार प्राप्त किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में कोढ़ा विधायक कविता पासवान, कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल, मंडल के पदाधिकारी, सभी शक्ति केंद्र के प्रमुख, सह प्रमुख, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष और ग्रामीण शामिल हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *