पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे बिहार के लोगों को साईकलिंग के लिए प्रेरित करुंगाः कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा

गयाः    पर्यावरण और प्राणी एक-दूसरे पर आश्रित हैं। हमें अपने चारो ओर के वातावरण को संरक्षित रखने के लिए तत्पर रहने की जरुरत है। पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए युवा जदयू के प्रदेश नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने गया महानगर में वाहन को छोड़कर साइकिल की सवारी कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं अपने साथ छोटे बच्चे को भी लेकर शहर का भ्रमण कर रहे हैं तथा जगह-जगह लोगों को प्रदूषण से शहर को मुक्त करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य है कि उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखें ताकि जिंदगी सुरक्षित रह सके। प्रदूषण के कारण पूरी पृथ्वी प्रदूषित हो रही है जिसके कारण भविष्य में मानव सभ्यता का अंत दिखाई दे रहा है । इसलिए पर्यावरण के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है, नहीं तो मंगल ग्रह जैसे आदि ग्रहों की तरह ही धरती का भी जीवन – चक्र एक न एकदिन खत्म हो जायेगा कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने आगे यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण का मुख्य उद्देश्य भविष्य के लिए पर्यावरण या प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। इस सदी में हम लोग विकास के नाम पर पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं कि हम पर्यावरण संरक्षण के बिना इस ग्रह पर लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकते हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले मैं खुद पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए साईकलिंग कर रहा हूं तथा पर्वारण को सुरक्षित करने के लिए जिस प्रकार हजारों पौधों को लगाया है उसी प्रकार पूरे बिहार में वाहन छोड़कर साईकिल से भ्रमण करने के लिए प्रेरित करुंगा ताकि इंसान का जीवन सुगम बन सके।

See also  17 से 19 नवंबर तक तीनों अनुमंडल में लगेगी चलंत लोक अदालत शिविर, मामलों का होगा ऑन द स्पॉट निपटारा - Nalanda Darpan - गाँव-जेवार की बात।

Leave a Comment