पशु एवं मत्स्य विभाग के अपर सचिव ने किया कोशी बेसिन का निरक्षण

भरगामा/संजीव कुमार 

अररिया : प्रखंड क्षेत्र के पैकपार में बुधवार को पशु एव मत्स्य पालन विभाग के अपर सचिव हिमांशु कुमार राय के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी का दल कोशी बेसिन विकास योजनाओं के तहत संचालित योजना का स्थल निरीक्षण किया।स्थल निरीक्षण के दौरान आर्द्र भूमि विकास , मत्स्य बीज पालन एव मत्स्य हेचरी का निरीक्षण किया । इस दौरान अपर सचिव ने बताया की कोशी क्षेत्र में अधिकतर संख्या में आर्द्र भूमि बेकार पड़ा हुआ है

जिसमें मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। मत्स्य पालन के लिए सरकार के स्तर से बायोफ्लॉक्क योजना आरंभ किया गया है ।जिसमें कम जगह में मत्स्य पालन किया जा रहा है ।छोटी भूमि वाले लोग कम जगह में बायोफ्लाक के माध्यम अधिक मुनाफा ले सकते हैं।आने वाले समय में कोशी क्षेत्र मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा ।कोशी क्षेत्र में उत्पादित मछली देश के कोने कोने में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा 

मौके पर राज्य परियोजना निदेशक निशात अहमद,डिप्टी डायरेक्टर फिशरीज प्रभास चंद्र मंडल,जिला मत्स्य पदाधिकारी अररिया बिमल कुमार मिश्रा, जिला मत्स्य पदाधिकारी पूर्णिया लाल बहादुर शाफी,राज्य परियोजना समन्वयक कोशी बेसिन परियोजना डा रवि शंकर देव बर्मन,राज्य परियोजना प्रबंधक मत्स्य धनजय कुमार यादव ,कोशी बेसिन तकनीकी सलाहकार अश्वनी कुमार ,मत्स्य पालक प्रभात कुमार सिंह, पैकपार मुखिया धनजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *