पानी गर्म करने के दौरान रसोई गैस की चपेट में झुलसकर महिला की मौत – Nalanda Darpan – गाँव-जेवार की बात।

Woman dies due to cooking gas while heating waterइसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना के मोजफरा गांव में रसोई गैस की चपेट में आने से एक 67 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है।

ग्रामीणों ने बताया कि रसोई गैस पर चौरसो देवी पानी गर्म करने गई थी। इस दौरान गैस लीकेज से आग लग गयी।

जिसकी चपेट में आकर महिला जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए पटना ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मृतक राजेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी बताया जाता है। आग पर काबू आस पास के लोगों द्वारा पाया गया।

अचानक घटना पर जिलापरिषद प्रतिनिधि सुमन पटेल, समाजसेवी पिंटू कुमार आदि ग्रामीणों ने दुख प्रकट किया है।

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *