पुलिस हिरासत से भागा झंझारपुर का अभियुक्त बायसी से गिरफ्तार

 

IMG 20221017 WA0132  

पूर्णिया/मनोज कुमार

पूर्णिया: मधुबनी जिले के झंझारपुरपुर से पुलिस हिरासत में फरार अभियुक्त को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बायसी थाना थाना अध्यक्ष आर.के चौधरी ने बताया कि फरार अभियुक्त मो० हसमद पिता मो० हुसैन जो गाँगर पंचायत के चोचा गांव निवासी है, उसे गिरफ्तार किया गया है। जिसपर झंझारपुर थाना में कांड संख्या 183/22 दर्ज था

19X10.3%20(53)  

उन्होंने बताया कि आरोपित मो० हसमत ने 14 अक्टूबर 2022 को कोर्ट परिसर से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अपने हाथों से हथकड़ी की रस्सी को सरकाकर मौके से फरार होने में सफल रहा था। वहीं झंझारपुर पुलिस द्वारा यह खबर बायसी थाना को दिया

IMG 20221012 WA0168  

बायसी पुलिस और झंझारपुर पुलिस की टीम ने मिलकर मो० हसमत को चोचा गांव से गिरफ्तार किया और उसे झंझारपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं झंझारपुर की पुलिस उसे अपने साथ झंझारपुर थाना लेकर गई।

See also  बड़गांव तालाब के किनारे सूर्यनारायण जगृति मंच द्वारा आयोजित

Leave a Comment