पूर्णियाँ में 35 लाख के गांजा के साथ एक गिरफ्तार

IMG 20221002 WA0129 पूर्णिया /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। धमदाहा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख आंकी जा रही है। इस मामले में एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।बताया जाता है कि धमदाहा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि धर्मेंद्र मंडल अपने बहनोई खंतर मंडल पिता- गिरधारी मंडल साकिन -भदरौनी थाना धमदाहा जिला पूर्णिया के घर में रहकर अवैध रूप से गांजा का व्यापार करता है

IMG 20220907 WA0173 पूर्णिया /बालमुकुन्द यादव 

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष धमदाहा पु.अ.नि दिनेश कुमार के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस बल के सहयोग से उक्त स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में धर्मेंद्र मंडल  पिता- स्व0 छेदी मंडल साकिन- नवाबगंज थाना- कुरसेला जिला -कटिहार को गिरफ्तार किया गया

IMG 20220812 WA0127 पूर्णिया /बालमुकुन्द यादव 

तथा उनके बहनोई खंतर मंडल पिता- गिरधारी मंडल साकिन -भदरौनी थाना धमदाहा जिला पूर्णिया के बांस पट्टी में बने टीना से निर्मित घर से प्लास्टिक के  27 पैकेट में कुल -149.87 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद कुल गांजा का विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया है,तथा अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

See also  निर्माण लागत से अधिक खर्च किये गए हैं,आंगनबाड़ी भवन जीर्णोधार में, जांच में पकड़ी गयी अनियमितता

Leave a Comment