पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
जिस घड़ी का लोग लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, अब वो घड़ी आ गई है। बिहार में नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक के चुनाव की बिगुल अब बस बजने वाली है। बिहार में पहली बार महापौर (मुख्य पार्षद) और उप महापौर (उप मुख्य पार्षद) पद के लिए सीधे होने वाले चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को आरक्षण तय कर दिया है
पहले चरण में आयोग ने 19 नगर निगम और 88 नगर परिषद का आरक्षण तय किया है। साथ ही 154 नगर पंचायतों के लिए मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। अब यह संभावना भी प्रबल हो गई है कि आयोग शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर देगा।
Leave a Reply