पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस ने किया दोनों विभूतियों को याद

मनीष कुमार / कटिहार।

प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती और आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। दोनों महान हस्तियों को याद करते हुए अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कटिहार दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर के नेतृत्व में कार्यालय राजेंद्र आश्रम में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

 पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व लौह पुरुष सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस जबकि लौह पुरुष सरदार पटेल के जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, जबकि कारगिल चौक स्थित पार्क में बनाए गए इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने देश के दोनों महान विभूतियों पर प्रकाश डालते हुए देश निर्माण में दोनों के महत्वपूर्ण योगदान को बताया उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रही

 उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि है। वहीं कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने कहा कि आज देश के दोनों महान विभूति पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके बताए गए मार्गों पर चलने का हम सभी ने शपथ लिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर व शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व के मानचित्र पर प्रदर्शित करने का काम किया था।

मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,संजय सिंह,रिंकू मिश्रा,आनंद कुमार,अल्तमश दीवान, शाहनवाज खान, संजय सिंह,खगेश पर सिंह, निखिल कुमार सिंह,राम प्रसाद सिंह, पंकज तंबाकूवाला, संजय सिंह उर्फ पुतुल सिंह सुबोध यादव, चांद खान सहित कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *