पूर्व मंत्री सह बांका विधायक राम नारायण मंडल ने पापहरनी सरोवर का लिया जायजा

बांका/ऋषभ

बाराहाट,बांका। पूर्व मंत्री सह बांका विधायक राम नारायण मंडल ने छठ महापर्व की तैयारीयो को लेकर मंदार स्थित पापहरनी सरोवर का घूम -घूम कर जायजा लिया। इस दौरान बांका विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा -छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए अभी से व्यापक इंतजाम में लग जाएं

मंदार स्थित सरोवर में आसपास छठवर्ती के आलावे दूर दराज से भी श्रद्धालुगण सैकड़ों की संख्या में यहां भगवान भास्कर को अर्धय देने के लिए आते हैं। यहीं कारण हैं,की श्रद्धालुओ की असीम आस्था यहां से जुड़ी हुईं हैं। बांका विधायक ने कहा सरोवर के चारो तरफ़ बेरिकेटिंग लगाकर जगमग डिजीटल रौशनी की वयवस्था करें। जल्द से जल्द छठ महापर्व आने के पूर्व सरोवर में फैली गंदगी की साफ सफाई कराए

मंदार धार्मिक दृष्टिकोण से काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। मंदार हमसभी लोगों की धरोहर हैं। इस मौके पर बौसी बीडीओ,बौसी सीओ,के आलावे बीजेपी जिला महामंत्री हीरालाल मंडल ,रासमोहन ठाकुर,राजीव लोचन मिश्रा, कुमोद शर्मा उर्फ बाबा, अमित साह,बबलू चौधरी, सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *