पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जनभावना रैली हेतु बांटा निमंत्रण पत्र

पूर्णिया/विष्णुकान्त

धमदाहा: कल पूर्णिया के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में होने वाले गृह मंत्री अमित शाह की जनभावना सभा को लेकर बिहार भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय लगातार पूर्णिया के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर रहे है। और लोगो को जनभावना रैली में आने का निमंत्रण दे रहे है

इसी क्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने धमदाहा के बिशनपुर पंचायत में  भिन्न भिन्न जगहों पर जाकर ग्रामीणों को संबोधित किया। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सह बिशनपुर उमुखिया के अगुवाई में अमित शाह के जनभावना रैली का आमंत्रण पत्र बांटा

इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,  प्रमोद कुमार मंडल, सीतेश झा, डोमी शर्मा,प्रकाश साह, बिनोद साह, सहकारिता प्रकोष्ट के अध्यक्ष महेंद्र मंडल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, रवि पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *