पैगंबर साहब का जन्मदिन मनाया गया

अजय प्रसाद/जोगबनी

अररिया: सीमावर्ती शहर जोगबनी में रविवार को इस्लाम धर्म का बेहद खास पर्व ईद ए मिलाद उन नवी मनाया गया। जानकारी अनुसार इस्लाम धर्म का बेहद महत्पूर्ण त्योहार माने जाने वाले ईद ए मिलाद नवी पर्व के मौके पर मुस्लिम समुदाय के बच्चो बुजर्ग युवा महिलाओं ने हाजी मोहल्ला से जुलूस निकाल कर इंद्रानगर होते हुए

शहर का मुख्य मार्ग का भ्रमण किया। मुस्लिम समुदाय लोगो ने बताया की इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहमद साहब का जन्म हुआ था, उसके जन्मदिन को याद करने एवं खुशी से मानने के लिए रवि उल अबबल के 12 दिन में ईद ए मिलाद उन नवी मनाया जाता है

इस मौके पर जुलूस में शामिल पूर्व फारबिसगंज विधायक जाकिर अनवर बैराक ने कहा की इस दिन लोग घरों और मस्जितो में पवित्र कुरान पढ़ते है। माना जाता है की कुरान और मोहमद साहब के संदेशों का पाठ करने से अल्लाह की रहम बरसती है। ईद ए मिलाद नवी के दिन जुलूस निकाला जाता है एवम गरीबों को खाना खिलाया जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *