प्रखंड मुख्यालय पर जनादेश से विश्वासघात के आरोप में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन।

मनीष कुमार/ कटिहार।

कटिहार प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष अजय दास की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा जनादेश से विश्वासघात के विरोध में यह धरना का आयोजन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार तारकेश्वर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद बिहार में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अराजकता का परिचायक है और आज आपने पुनः उससे हाथ मिलाकर यह साबित किया कि आपके लिए विचारधारा या अपनी बात पर खरा उतरना कोई महत्व नहीं रखता। 

वहीं सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि एनडीए की साख बनाने में भाजपा नेतृत्व की भूमिका बेहद विस्तृत और प्रभावशाली रही है। अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, प्रमोद महाजन से लेकर आज नरेंद्र मोदी का नेतृत्व बिहार में हमेशा निर्णायक रहा हैं। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता पुनः यह साबित करने का काम करेगी। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर, मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी बबन कुमार झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव शंकर, मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता,मुकेश पासवान, दिनेश मोहन ठाकुर, अरविंद पोद्दार, भुवन मंडल, 

अशोक शाह, सिकंदर शाह, पप्पू दास, गौतम वर्मा, पूजा अमानत हुसैन, देवव्रत गुप्ता, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर जयसवाल, राजेश दास, संजय गुप्ता, मनु रामचंद्र कुमार, अनिल चौधरी, मानिक चंद्र शाह, जयप्रकाश साह, राजकुमार शर्मा, राजीव कुमार, रामजन्म चौहान, सकलदेव शाह, गोपाल गुप्ता, प्रवीण कुमार, सुरेश पासवान, युवराज शाह, कुंदन झा, रतन सिन्हा,पवन शाह, रूपेश कुमार, गजेंद्र नाथ पाठक,पप्पू चौबे, राम यादव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाधरना में भाग लिया एवं संबोधित किया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *