प्रतिरोध मार्च में राजद महिला प्रकोष्ठ की रही भागेदारी

IMG 20220807 WA0053 पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

आज महागठबंधन के द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में प्रतिरोध मार्च में राजद एवं महागठबंधन के सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी निभाकर प्रतिरोध मार्च में हिस्सा लेकर मार्च को सफल बनाया।राजद के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुशीला भारती के नेतृत्व में महिलाओं ने इन्द्रागांधी स्टेडियम से निकलकर आर॰ एन॰ साह॰ चौक तक मार्च में हिस्सा लिया

IMG 20220310 WA0038 पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

इस अवसर पर राजद प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की पूर्व महासचिव पूनम देवी ने कहा कि महँगाई ,बेरोज़गारी ,किसानों एवं युवाओं की समस्याओं के लिए भाजपा के नेतृत्व में चल रहा एन॰ डी॰ ए॰ सरकार को दोषी क़रार दिया।महिलाओं एवं एससी /एसटी तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के ऊपर बढ़ते अत्याचार के लिए आर॰एस॰एस॰ एवं भाजपा की नीतियों को प्रतिरोध करने का आह्वान किया

IMG 20220721 WA0000 पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

मार्च में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की सचिव सपना गुप्ता ,राजद नेत्री नूतन देवी ,रेखा देवी ,राधा रानी ,रूबी देवी ,जयंती देवी आदि महिला नेत्री के नेतृत्व में सैकड़ों महागठबंधन की महिलाएँ शामिल हुई ।

See also  देश की जनता की नजर नीतीश कुमार पर टिक गई है

Leave a Comment