प्रधानाध्यापिका और शिक्षक के विवाद के बीच बच्चे परेशान

मो० मुस्तकीम / कदवा।

कदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेल पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मेहर बानो अपने विद्यालय के शिक्षकों से काफी परेशान है। प्रधानाध्यापिका मेहर बानो की माने तो विद्यालय के पुरुष शिक्षक विद्यालय के समय में नाही अपना ड्यूटी करते हैं ना ही बच्चों को पढ़ाते हैं और ना ही प्रार्थना में भी शामिल होते हैं 

और कहे जाने पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार पासवान एवं संजय कुमार विश्वास द्वारा तरह-तरह की अभद्र बातें एवं धमकी दी जाती हैं। जिससे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका काफी परेशान हैं। इससे पूर्व भी प्रधानाध्यापिका के साथ विद्यालय के शिक्षक ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए गाली गलौज देकर उन्हें अपमानित किया था। जिसको लेकर प्रधानाध्यापिका की ओर से थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था। 

वहीं प्रधानाध्यापिका की माने तो विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार पासवान एवं संजय कुमार विश्वास बच्चों के एमडीएम सहित अन्य चीजों में कमीशन का डिमांड करते हैं। वहीं विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार पासवान एवं संजय कुमार विश्वास तमाम आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। अब ऐसे में प्रधानाध्यापिका और विद्यालय के शिक्षकों के विवाद के बीच बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *