फलका पुलिस ने निसुंदरा पुल के समीप चलाया सघन वाहन जांच अभियान।

IMG 20220925 WA0020 सुधांशु शेखर/ फलका

सुधांशु शेखर/ फलका

फलका थाना अध्यक्ष के निर्देशानुसार फलका थाना पुलिस  रोहित पासवान के द्वारा क्षेत्र को चुस्त-दुरुस्त रखने व सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। निसुदंरा पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। 

IMG 20220914 WA0025 सुधांशु शेखर/ फलका

वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेल्मेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया। साथ ही जांच करते हुए हिदायत देते हुए छोड़ा गया। बिना हेल्मेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेल्मेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया।

IMG 20220803 WA0018 सुधांशु शेखर/ फलका

पु‌लिस का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चोरी को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों में डर पैदा बना रहे। इस दौरान वाहन जांच अभियान में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

See also  बस 50 हजार में मिल रही 1.48 लाख वाली Royal Enfield Bullet 350, ये रही पुरी डीटेल्स..

Leave a Comment