फलका में भव्य होगा गणपति पूजा महोत्सव, हो रही है तैयारी

संवाद सूत्र,फलका(कटिहार): 

जिले के फलका बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान गणपति पूजा महोत्सव भव्य रूप मनाने को लेकर नव युवा संघ इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नव युवा संघ ने बताया कि गणपति पूजा महोत्सव का इस बार  10वाँ वार्षिक अधिवेशन आयोजन होगा। आगे बताया कि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक गणेश पूजा होगा । आगामी 31 अगस्त को यहाँ  5100 सौ कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली जाएगी । 

गणेश पूजा समिति के मेला में  अध्यक्ष के रूप में अंकित कुमार , टिशु को नव युवा संघ के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुना गया। उपाध्यक्ष आशीष चौधरी एवं कोषाध्यक्ष चंदन कुमार और सचिव राहुल को समिति के द्वारा चयन किया गया है। गणपति महोत्सव समिति के चन्दन कुमार ने बताया कि 10वर्ष से गणपति महोत्सव फलका ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में होता आ रहा है। जिसमें फलका सहित सीमावर्ती क्षेत्र के पूर्णिया, भागलपुर ,अररिया, मधेपुरा से भारी संख्या में मेला देखने के लिए आते हैं। इस वर्ष भी प्रत्येक वर्ष की भांति पूजा की तैयारी चल रही है। मेले में बच्चों के लिए  मनोरंजन खेल तमाशे का दूरदराज से आए राम झूला ,मौत कुआं ,ब्रेक डांस झूला ,जादू  का इस बार हैरतअंगेज कला का प्रदर्शन होगा।  

इस बार लोग खुशी-खुशी और पूरे विधि-विधान के साथ  पंडालों में, मंदिरों में गणपति भगवान की प्रतिमा को स्थापित करेंगे। इस महोत्सव मेले में संस्कृति कार्यक्रम एवं भंडारा, महाआरती होंगी और इस त्योहार को लेकर लोगों के अंदर काफी उत्साह रहता है।वही मेला अध्यक्ष अंकित कुमार टिशु कोषाध्यक्ष ,चंदन कुमार  उपाध्यक्ष आशीष चौधरी सचिव राहुल चौधरी,साजन साहू, , ,मुन्ना साह, कुन्दन काजू विकास गुप्ता ,प्रिंस गुप्ता,सुमित, संगम ,मोनू ,चिंटू ,नीरज ,दीपक, सुमित ,रमन,सावन ,चन्दन साह,रामन, अमन लड्डू लाल साह एवं नव युवा संघ के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

बॉक्स में:–

 —- 31अगस्त को निसुंदरा कोसी   नदी से जल भर कर 5100कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी

—-दिनांक 31/08/202 रोज बुधवार – कलश यात्रा एवं शोभायात्रा प्रातः 6 बजे से

—दिनांक- 01/09/2022 रोज गुरुवार – महाप्रसाद संध्या 5 बजे से

–दिनांक- 02/09/2022 रोज शुक्रवार – भव्य हवन प्रातः 10 बजे से

—दिनाक- 03/09/2022 रोज शनिवार – भव्य विसर्जन प्रातः 11 बजे से

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *