फलका में सड़क पर उतरे जदयू कार्यकर्ता:केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला सतर्कता एवं जागरूकता मार्च, कहा- साजिश कर रही बी जे पी।

सुधांशु शेखर/ फलका

फलका में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा सतर्कता एवं जागरूकता मार्च एवं रैली निकाली गई। जदयू के द्वारा तय कार्यक्रम के तहत भाजपा की नीतियों का पोल खोल करने के लिए प्रखंड स्तर तक जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा इस मार्च का आयोजन किया जा रहा है।

 फलका प्रखंड क्षेत्र में आयोजित सतर्कता एवं जागरूकता मार्च में  विवेकानंद पटेल ने भी हिस्सा लिया। विवेकानंद पटेल ने कहा कि आज भाजपा महंगाई और बेरोजगारी की बात नहीं कर रही है। बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने का काम रही है। इस साजिश को पर्दाफाश करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा यह जागरूकता रैली निकाली गई है। यह रैली जदयू कार्यालय फलका से निकालकर गोपालपट्टी चौक एवं वापस फलका बाजार तक लाया गया।साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि भाजपा किस तरह से बेगूसराय और बिहार में एक साजिश रच रही है।

इसकी शुरुआत बेगूसराय जिला से ही की गई है भाजपा के इस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश को कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जदयू ने इसको लेकर लोगों से अपील किया कि भाजपा के द्वारा संप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में नहीं आना है। उन्होंने आम जनों से भाईचारा बनाकर रखने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस में महिला पुरुष समेत काफी संख्या में नौजवान जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैनर और हाथ में झंडा लिए हुए उत्साही जदयू कार्यकर्ता लगातार केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *