बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय में बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का भूख-हड़ताल

 

IMG 20221102 WA0055  

रिपोर्ट- आकिल जावेद, कटिहार

कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय में बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने भुख हड़ताल शुरू किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में मनमानी की जाती है। 

IMG 20220803 WA0019  

भुख हड़ताल पर बैठे दिलकश रेजा, सुखी चंद्र राय, नुरुल ऐन, मो० सफदर और बाकी ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कर्मीयों द्वारा मीटर लगाने के लिए अवैध रूप से पैसे मांगे जाते हैं। कर्मीयों द्वारा बिल जमा करने के लिए पैसे लिए जाने के बावजूद बिल जमा नहीं हो पाता है, एक व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग मीटर का बिल आ जाता है।

IMG 20220916 WA0010  

 आगे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर विभाग को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं किए जाने पर मजबूरन भुख हड़ताल पर बैठना पड़ा और जब तक विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन नहीं दिया जाता है यह  आमरण-अनशन जारी रहेगा।

See also  त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ Gold – अब महज 30325 रु में खरीदें 10 ग्राम..

Leave a Comment