बस में दीया से लगी आग ड्राइवर सलासी जिंदा जले

 

IMG 20221025 WA0053  

राँची/सिटिहलचल न्यूज़

दीपावली की रात रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी एक बस में आग लग गई। इस घटना में गाड़ी के अंदर सोए ड्राइवर व खलासी की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना बीती रात मूनलाइट नामक बस में घटी है। दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है

IMG 20221024 WA0132  

घटना के संबंध में बताया जा रहा है दीपावली में दोनो बस के केबिन में बने भगवान के मूर्ति के आगे पूजा पाठ करके दीया जलाकर छोड़ दिया और अंदर सीट पर सोने चले गए। वही दीया  के आग ने केबिन को पूरी तरह आग के चपेट में ले लिया। अंदर सोने की वजह से दोनो को देर से आग का एहसास हुआ। वहीं धुंए से दोनों का दम घुटने लगा। वही आग तेजी से फैलने के कारण दोनो बस के अंदर ही जिंदा जल गए

IMG 20221024 WA0131  

फिलहाल खादगढ़ा टीओपी मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार बस रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलती थी। दोनो के शव को पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भेज दिया गया है।

See also  पूर्णतः संस्कार अभी गावो में जीवित है-भैया अजीत ।

Leave a Comment