बहन को छोड़ने गए भाई की ब्रजपात से मौत

कोढ़ा/शंभु कुमार

कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत  रौतारा थाना क्षेत्र के महेसवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगाली टोला के निकट अमदाबाद प्रखंड के पार दियरा ग्राम पंचायत झब्बू टोला गांव के निवासी तारीक अनवर उम्र 30 वर्ष की मौत ठनका गिरने से हो गई। मालूम हो कि अब्दुल मन्नान मृतक के पिता विगत 2 वर्ष पूर्व कटाव से विस्थापित हो गए थे।

वह रानीगंज में जाकर  अस्थाई तौर पर बस गए थे। मृतक घटना के दिन अपने बहन को रौतारा छोड़ने आया था। छोड़कर लौट रहा था। कि इसी बीच ठनका गिरने से रौतारा थाना क्षेत्र के महेशवा गांव में उनकी मौत हो गई। वहीं कोढा में हुई मौत की खबर सुनते ही झब्बू टोला उनके परिजनों सहित  गांव में भी दहशत का माहौल बन गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *