बांका जिले में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी- मोनू कुमार

बांका /ऋषभ 

बाराहाट,बांका। बहुत जल्द राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से बांका जिले के प्रत्येक प्रखंडों में जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। इस बारे में बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से युवा पत्रकार सह रालोजपा पार्टी के बांका जिला मीडिया प्रभारी मोनू कुमार ने बताया की रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाध प्रसंकरण मंत्री पशुपति कुमार पारस

बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद प्रिंस राज,रालोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह के आह्वान पर बांका जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले भर में पार्टी को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने और पार्टी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को सदस्य बनाने को लेकर सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *