बायसी में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की

 

IMG 20220816 WA0057  

पूर्णिया/मनोज कुमार

बायसी थाना क्षेत्र के भुतहा पंचायत के भुतहा गांव वार्ड नंबर 14 में अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ा पति ने धारदार हथियार सीने में घोपकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान उलेमा खातून पति वसीम आलम के रूप में की गई है।

IMG 20220730 WA0017  

वही मृतिका उमेला खातून के पिता मतलीब से पुछने पर बताया कि मेरी बेटी को मंगलवार की शाम के करीब 5 बजे सीने में गोली मारकर वसीम फरार हो गया। वही हमलोगों को इस घटना की सुचना रात के करीब 8 बजे मिली, सुचना मिलते ही हम सब आनन फानन में घटना स्थल पहुंच कर देखा तो मेरी बेटी मृत अवस्था पड़ी थी।

IMG 20220803 WA0016  

 वही इस घटना की सुचना मिलते ही बायसी थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घटना की विस्तृत जांच ली और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया। वही इस घटना मे महिला पर लोहे का रड या गोली दोनो मे से किस चीज से वार किया गया है इसकी अभी तक पुष्टी नही हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी सही पुष्टी हो पाएगी। घटना के बाद से पति फरार है।

See also  गजब! पॉल्यूशन सर्टिफिकेट ना होने पर पुलिस ने काटा Electric Scooter का चालान..

Leave a Comment