बायसी में महादलितों को नहीं मिलता न्याय

 

IMG 20221112 WA0050  

बायसी/मनोज कुमार

पूर्णियाँ: सुशासन की सरकार का यह दावा है कि समाज के निचले पायदान के लोगो तक न्याय के साथ विकास हो रहा है। मगर यह न्याय और विकास बायसी प्रखंड आते आते दम तोड़ रही है।बायसी थाना क्षेत्र के चरैया मोहम्मदपुर  के बंगरोरा महादलितों को बंदोवस्त द्वारा मिला  जमीन पर दबंगो ने कब्जा कर लिया है। वहीं न्याय को लेकर थाना गए इन महादलितों को उल्टे थाना के हाजत में 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।

IMG 20221112 WA0049  

इस बाबत रामकिशुन मोची, जितनी देवी ने बताया कि सरकार द्वारा 1988 में बेनीबाड़ी मौज से 8 एकड़ जमीन 6 परिवारों को प्राप्त हुआ था। मगर पिछले 4 वर्षों से गाँव के ही अब्दुल राजिक द्वारा जमीन पर कब्जा कर रखा है। जब भी वे लोग जमीन पर जाते है तो उनलोगों के साथ मारपीट भी लिया जाता है और थाने में झूठा केस भी कर दिया जाता है। पीड़ितों ने बताया कि वे लोग जब भी थाना जाते है तो उनकी नहीं सुनी जाती है और थाने से भगा दिया जाता है।

IMG 20220916 WA0010  

जनता दरबार के नोटिस पर थाना गए तो हाजत में किया बंदजमीनी विवाद सुलझाने के लिए हर शनिवार को थाना में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। वही बायसी के चरैया के बंगरोरा से थाना द्वारा भेजे गए नोटिस पर जनता दरबार मे उपस्थित हुए 4 महादलित, जिसमें 2 महिला और 2 पुरूष है को थानेदार ने पकड़कर हाजत में बंद कर दिया गया। पीड़ित महिला पार्वती देवी ने बताया कि उनलोगों को थाना से नोटिस भेजकर शनिवार को जनता दरबार मे हाजिर होने को कहा गया था, लेकिन जब पहुँचे तो सभी को हाजत में बंद कर दिया गया, फिर दूसरे दिन बेल पर छोड़ा गया। 107 के वारंट पर हुई गिरफ्तारी: थानाध्यक्षजनता दरबार मे आये महादलितों की गिरफ्तारी पर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि सभी के ऊपर 107 के मामले में वारंट था। जिसे मजिस्ट्रेट महेश्वर प्रसाद रजक के माध्यम से बेल पर छोड़ दिया गया है। वही इस बाबत महादलितों ने बताया कि उन्हें कभी 107 का नोटिस प्राप्त होना तो दूर कभी 107 होने के बारे में पता भी नहीं चला।

IMG 20220911 WA0034  

जमीन महादलितों की है न्याय मिलेगा: सीओ

See also  Today's Soybean Market Price In Maharashtra

महादलित परिवारों को जमीन पर नहीं चढ़ने देने के संबंध में अंचलाधिकारी मो.इस्माइल ने बताया कि बंगरोरा के सभी 6 महादलित को बेनीबारी मोजामय 406 खाता 14 खेसरा 27 रखवा 08 एकड़ जमीन प्राप्त है। इस सबन्ध में अनुमंडल पदाधिकारी के पत्र के आलोक में अंचल अमीन को बंदोबस्त भूमि के नापी हेतु निर्देश भी दे दिए गए है। जल्द ही इस विवाद का निराकरण निकाल लिया जाएगा। वहीं जनता दरबार मे आये लोगो की गिरफ्तारी को उन्होंने गलत बताया।

Leave a Comment