बाराहाट दुर्गा छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

बांका/ऋषभ

बाराहाट,बांका।लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाराहाट प्रखंड के विभिन्न छठ घाट पर श्रद्धालुओ ने अस्ताचलगामी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। जिससे की चारों तरफ वातावरण छठी मईया के सुन्दर गीत से भक्तिमय होता रहा। इसी कड़ी में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाराहाट बाजार स्थित दुर्गा छठ घाट पर स्थापित की गई

भगवान सूर्य के भव्य और आकर्षक पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर बांका विधायक राम नारायण मंडल ने कहा, लोक आस्था का महापर्व छठ आज पूरे देश धार्मिक दृष्टिकोण से नेम निष्ठा के साथ मनाया जा रहा है, छठी मईया सभी श्रद्धालुओ के उपर विषेश कृपा रखती हैं

इस मौके पर बांका विधायक राम नारायण साईं के आलावे जिला भाजपा महामंत्री हीरालाल मंडल, भाजपा नेता राजीव लोचन मिश्रा, शंकर चौधरी,सुभाष साह, महेश गुप्ता, उज्जवल कुमार, रामानंद चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद साह, अमित कुमार साह, बबलू चौधरी,  दीप नारायण राय, मंटू राय,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *