बाल दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैरसरकारी शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 

पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

बैसा: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को उतक्रमित उच्च विधालय शीशाबाड़ी, नंदनिया, मध्य विधालय महनारो, चुनामाड़ी, मध्य विधालय बैसा एवं अपना कोचिंग सेंटर सिंघाड़ी, सहित अन्य जगहों पर धूमधाम से बाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया।  इस अवसर पर अपना कोचिंग सेंटर सिंघाड़ी के प्रांगण में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर छात्र- छात्राओं ने जहां कार्यक्रमों में समां बांधा । वहीं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया । वहीं कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए

अपना कोचिंग सेन्टर के  डायरेक्टर  रागिब रहमानी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज पूरे देश में बाल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नेहरू स्‍वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और उन्होंने देश की आजादी में बेहद खास योगदान दिया था। नेहरू के विचारों ने लाखों युवाओं को स्‍वतंत्रता संग्राम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था।नेहरू के विचारों को अपनाकर हमलोग अपने जीवन में एक बेहतर बदलाव ला सकते हैं।वहीं कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू  ने कहा कि बच्चों में पंडित जवाहर लाल नेहरू खासे प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा वो एक विद्वान और लेखक भी थे

जवाहर लाल नेहरू का कहना था कि हम वास्तविकता में क्या हैं एवं और लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं उससे कहीं अधिक मायने रखता है। कार्यक्रम में चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सभी शिक्षकों ने विधार्थियों के बीच उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व कोचिंग सेंटर के बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रभातफेरी निकालकर “चाचा नेहरू की जयंती मनाईये- घर-घर दीप जलाएं, सब पढ़े -सब बढ़े, जन्म दिया है तो- शिक्षा दो,चाचा नेहरू का है पैगाम- घर-घर शिक्षा एक समान, शिक्षा अधिकार हमारा है-जन जन का यह नारा है”आदि नारे लगाकर  प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सड़कों का भ्रमण कर आमलोगों के बीच जागरूकता  फैलाया। इस दौरान मुख्य रूप से पुर्व सरपंच अब्दुल रहमान, पंचायत समिति सदस्य मो इस्लामुद्दीन आदि मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *