बिना निविदा होल्डिंग टैक्स वसूलने वाली एजेंसी चयन करने पर उठे सवाल

IMG 20221113 WA0000 पूर्णिया/ विकास कुमार झा

पूर्णिया/ विकास कुमार झा

पूर्णियाँ नगर निगम में होल्डिंग टैक्स एनजीओ को दिए जाने के बाद चारों तरफ इसकी आलोचना होने लगी है। इसको लेकर मानवाधिकार जागरूकता ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

IMG 20221112 WA0049 पूर्णिया/ विकास कुमार झा

 

ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मो. शकील ने बताया कि नगर आयुक्त ने अपने शक्ति का गलत इस्तेमाल करते हुए होल्डिंग टैक्स वसूली हेतु अपने चहेते एजेंसी को काम दिया है। लिखें गए पत्र में यह आरोप लगाया गया है पूर्णिया नगर निगम के द्वारा बिना निविदा प्रकाशित किए हुए होल्डिंग टैक्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है,वही उनके द्वारा पत्र में लिखा गया है, पूर्णिया नगर निगम के द्वारा एकमात्र एजेंसी पहुंचाने के लिए पूर्णिया नगर निगम के द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली हेतु

IMG 20220730 WA0017 पूर्णिया/ विकास कुमार झा

एजेंसी के चयन के लिए बिना निविदा प्रकाशन कर उच्चतम दर 9.8% कमीशन पर कार्य आवंटित करना गैर कानूनी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना एक एजेंसी को लाभ पहुंचाना प्रतीत होता है,जिसकी जांच आवश्यक है।ताकि नगर निगम के जनता और नगर निगम को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

See also  प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

Leave a Comment