बिलरिया हृदय धाम आश्रम में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की स्थापित की गई प्रतिमा

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत बिलरिया महर्षि मेंही हृदय धाम आश्रम में सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की प्रतिमा गुरुवार को स्थापित की गई, जिसको लेकर विशाल प्रभात फेरी निकाला गया। ये प्रभात फेरी हृदय धाम आश्रम से निकलकर, दीवानगंज, सत्यसंग मंदिर पहुंचा, जहां कुछ देर रुकने के बाद  पुनः प्रभातफेरी दीवानगंज चौक होते हुए

श्रीनगर गुंडा चौक से होकर सत्यसंग मंदिर से होकर  बिलरिया होते हुए पुनः महर्षि मेंही हृदय धाम पहुंचा,  एवं काफी श्रद्धा के बीच श्रद्धालुओं ने सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की प्रतिमा को बिलरिया स्तिथ महर्षि मेंही हृदय धाम आश्रम में  स्थापित किया। इस दौरान जगह जगह लोगो के द्वारा बड़े ही भक्ति भाव से प्राभात फेरी को रोककर पूजा अर्चना किया गया।

इस प्रभातफेरी में  जिला परिषद सदस्य विवेका यादव, डिमिया छतरजान पंचायत के मुखिया अंगद मंडल, पंचायत समिति प्रतिनिधि आशीष यादव, पवन यादव, सरपंच शोभेलाल यादव, मुकेश यादव, डिमिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप साह, पैक्स अध्यक्ष यशवंत यादव समेत सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Leave a Comment