बिहार के राहुल कुमार रजक को मिला “कल्चरल एक्सीलेंस अवार्ड

मनीष कुमार / कटिहार।

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (एसएलसी) में 58वां वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह सत्र 2021–2022 का आयोजिन किया गया जिसमें राहुल कुमार रजक को ‘कल्चरल एक्सीलेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड और पुरस्कार कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रदर्शन करने के लिए दिया गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. प्रदीप कुमार जोशी ( लोक सेवा आयोग संग (यूपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि  प्रो. बलराम पाणि ( डीन, दिल्ली विश्वविद्यालय) और एसएलसी के प्राचार्य प्रो. रबी नारायण कर जी उपस्थित थे।

 राहुल ने  कथक नृत्य में विशारद की उपाधि प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से प्राप्त किया,स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूर्ण किया और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर हैं। राहुल बिहार के कटिहार जिला अनाथालय रोड निवासी गोपाल रजक एवं  माया देवी के पुत्र हैं।  इन्होंने नृत्य की शिक्षा पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज , विदुषी शाश्वती सेन और गुरु प्रिया घोष पाल जी के सानिध्य में प्राप्त किया। राहुल को ‘ युवा शिखर सम्मान’, ‘साहिर लुधियानवी अवार्ड’, ‘मल्टीपल रिकॉग्नाइज अवार्ड’ जैसे विभिन्न आवार्ड प्रदान किया जा चुका है। 

इन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित महोत्सवों एवं गौरवपूर्ण मंचों पर भी अपनी मनमोहन प्रस्तुति दी है। राहुल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत के तरफ से भागीदारी ले चुके हैं । हाल ही में राहुल ने भारत का प्रतिनिधित्व संगीत, कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में अबू धाबी, दुबई, सोफिया बुल्गारिया ,यूरोप जैसे में किया है  और विश्व स्तर पर भारत का झंडा लहराया है। बचपन से ही साहित्य और संगीत के क्षेत्र में इनकी रूचि रही है । इस सफलता का श्रेय  राहुल ने अपने बड़े भाई विक्की रजक को दिया,जिनकी भूमिका राहुल के जीवन में निर्णायक होती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *