बिहार स्टेट वुसु चैम्पियनशिप में कटिहार जिले का किया नाम रोशन

 

मनिहारी/मो॰ जैद 

मनिहारी: नवाबगंज गाँव का रहने वाला अजय कुमार सिंह पिता अभिनाश सिंह उर्फ सरयुग सिंह ने पूरा कटिहार जिले के साथ अपने गाँव नवाबगंज का भी नाम पूरे राज्य में रोशन किया। 6 अगस्त से 8 अगस्त तक चलने वाली बिहार स्टेट वुसु चैम्पियनशिप जो कि छपरा जिले में आयोजित किया गया था। जिस खेल प्रतियोगिता में अजय कुमार सिंह ने किक बाक्सिंग खेल में प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल जीता।

 वही अजय कुमार सिंह ने बताया कि खेल मे भी लोगों का भविष्य है। आज के ज़माने में सरकार के कई योजना है। जिसके द्वारा बच्चों को खेल में सहायता  मिलती है। और बच्चे अपने मेहनत से एक छोटे से जगह से  राष्ट्र स्तर तक जा  सकते हैं।  साथ ही साथ  उसने अपने माता पिता का धन्यवाद किया और अपने गुरु का जिसके कारण वो आज कटिहार जिले का नाम रौशन किया। 

वही अजय की गाँव वाले भी खुश है।  वही अजय कुमार सिंह से  मिलने अंकित कुमार राणा,संदीप कुमार,उमंग कुमार,अक्षय कुमार, ऋतिक कुमार ,शुभम सिंह ,सूरज मंडल ,जग्गा कुमार ,करन कुमार ,लक्ष्मण सिंह आदि ने जीत कि बधाई दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *