बीमा भारती ने कहा लेसी सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करो नहीं तो जदयू से दूँगी इस्तीफा

पूर्णिया/ विकास कुमार झा

पूर्णिया के धमदाहा से विधायक लेसी सिंह को पुनः मंत्री बनाये जाने से नाराज जिले के रुपौली विधानसभा से जदयू के विधायक बीमा भारती ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने कहा है कि लेसी सिंह को अगर मंत्रीपद से नहीं हटाया गया तो वो जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा दे देंगी।

बीमा भारती ने पत्रकारों के समक्ष मंत्री लेसी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाई। उन्होंने कहा कि लेसी सिंह हमेशा पार्टी विरोधी कार्य मे संलिप्त रही है। उनकी बेटी जब जिला परिषद अध्यक्ष पद हेतु खड़ी थी तो उसे हड़वाने का काम किया।  बीमा भारती ने आरोप लगाया कि उनका कोई वोट बैंक नहीं है। फिर क्यो मंत्री बनाया गया है। बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह पर कई आरोप हैं, उससे बाद भी उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

बीमा भारती कहा कि खुद डिप्टी सीएम मंत्री लेसी सिंह पर जिलापार्षद पति विश्वजीत सिंह हत्याकांड में उनपर कई गंभीर आरोप लगा चुके है। बीमा भारती ने कहा कि अगर लेसी सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया गया तो वह जदयू से इस्तीफा दे देगी।

मालूम हो कि लेसी सिंह तीसरी बार मंत्री बनी हैं।  उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है। इससे पूर्व बीमा भारती भी जदयू सरकार में दो बार मंत्री बन चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *