बुजुर्ग महिला लापता, बरामदगी हेतु थाने में दिया आवेदन

 

IMG 20220804 WA0023  

 कोढ़ा/शंभु कुमार 

कोढ़ा प्रखंड के दिघरी पंचायत के हरिहरपुर गांव की एक बुजुर्ग महिला कई दिनों से लापता हो गई है। ग्रामीण रामलोचन शर्मा ने बताया कि उनकी मां का नाम दुलारी शर्मा है। जिनकी उम्र 75 वर्ष है। 

IMG 20220730 WA0017  

पूर्व में कई बार वह अकेले ही रिश्तेदारों के यहां चली जाती थी। और 20,25 दिन के बाद वापस आ जाती थी। परंतु इस बार उनका कोई अता पता नहीं चल रहा है। उनके गायब हो जाने से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

IMG 20220803 WA0016  

 ज्यादा उम्र होने के कारण घरवालों को यह चिंता सता रही है कि वे अब किस अवस्था में होंगी। रामलोचन शर्मा ने रौतारा थाना में मां के गुमशुदगी का आवेदन देकर उन्हें ढूंढ निकालने का आग्रह किया है।

See also  वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

Leave a Comment