बेगूसराय गोलीकांड मामले में सभी 4 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस..


डेस्क : बेगूसराय में बेखौफ ढंग से अंधाधुंध फायरिंग करने वाले सभी चारों अपराधियों को बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये चारों आरोपी बेगूसराय जिले के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी बेगूसराय से और एक मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से जमुई जिला के झाझा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी चार आरोपी युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो की मंगलवार की शाम जिले के बछवारा थाना से चकिया थाना क्षेत्र तक NH पर 30 किलोमीटर के दायरे में दो बाइक पर सवार अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 11 लोगों को गोली मार दी थी। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वही, इस मामले में पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *