बेगूसराय में अपराधियों ने सरेआम 11 लोगों को मार दी गोली, एक मौत

सिटी हलचल न्यूज़/बालमुकुन्द यादव

बेगूसराय :- जिले में उस समय दहशत फैल गयी, जब एक सिरफिरे ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें करीब 11 लोगों की गोली लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 10 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है

मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार अपराधियों ने जिले के मल्हीपुर में दो लोगों को, बरौनी थर्मल चौक पर तीन लोगों को, बरौनी में दो लोगों को, तेघड़ा में दो लोगों को, बछवाड़ा में दो लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में करीब 11 लोगों को गोली लगी है। इसमें एक लोगों की मौत की हो गयी है। बाकी 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है

वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गयी है। इसके लिए पुलिस सड़कों पर नाकेबंदी कर दी है। ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग से लोगों में चीख पुकार मच गयी। लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं पुलिस सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ा दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *