बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने युवक को खुलेआम घर के सामने मारी गोली

डेस्क : एक बार फिर से बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाते हुए एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर के सर्वोदयनगर मोहल्ले में शनिवार को सरेशाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमे 25 वर्षीय केशव कुमार को दो गोलियां लगी हैं। इससे वह गंभीर रूप से घायल गया। घायल युवक की पहचान सर्वोदय नगर निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र केशव कुमार के रूप में की गई है।

वही, इस गोलीबारी की घटना को लेकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी है। लोगों ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार अपराधी गोली मार हथियार लहराते हुए आराम से निकल गया। गोलीबारी में युवक के जख्मी होने की खबर से मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल है। वही, परिजनों ने बताया कि वह अपने घर के निकट खड़ा था। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आ धमके व ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान युवक (केशव कुमार ) के शरीर में दो गोलियां लगीं। गोली लगते ही वह लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़ा व लहूलुहान हो गया। फिर आनन-फानन में स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

See also  महंगाई के खिलाफ जहानाबाद में महागठबंधन का हल्ला बोल, गोपाल शर्मा ने किया आक्रोश मार्च का नेतृत्व

Leave a Comment