बेगूसराय में मिला 25 करोड़ का दोमुहा सांप – तस्वीर देख आपके भी होश उड़ जाएंगे..


डेस्क : बेगूसराय में एक अजीबोगरीब सांप पाया गया है। जिसकी कीमत जान आप भी चौंक जाएंगे। ये एक विशेष और दुर्लभ प्रजाति का सांप है। अगर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत की बात करें तो करीब 2 करोड़ रुपए तक होने की संभावना बताई जा रही है है।

सांप दिखने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा और और पारा लीगल सिम सेवक मुकंद्र पासवान की सही समय पर सक्रिय होने की वजह से वन विभाग को सौंप दिया गया, जिससे तस्करों के हाथ लगने से बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार को जिले के बरौनी के निगा के ग्रामीण रंजीत दास के खेत में यह दुर्लभ सांप देखा गया। जिसे रेड सैंड बोआ भी कहा जाता है। वही, इस बात की जानकारी सूचना विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा तक पहुंची। जिसके बाद सचिव झा ने अपने सूझ बुझ और सक्रियता और ग्रामीणों के सहयोग से इस दुर्लभ सांप को कोर्ट लाया गया।

प्राधिकरण के सचिव झा ने बेगूसराय के डीएफओ को इसकी जानकारी दी। वन विभाग के वन कर्मियों ने कोर्ट पहुंचकर सांप को अपने कब्जे में ले लिया। विभाग की पहल पर दुर्लभ प्रजाति रेड सैंड बोआ को पटना के संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क भेजा गया।

इस सांप की उपयोगिता और कीमत को लेकर कई बात कहे जा रहे थे। बताया जाता है कि इस सांप की कीमत 2 लाख से 2 करोड़ रुपए के बीच कुछ भी हो सकती है। सांप की कीमत उसके वजन से तय होती है। एक भारी सांप की कीमत बहुत अधिक होती है। यूपी, एमपी और महाराष्ट्र में इस सांप के 40 लाख, कभी 80 लाख, कभी 1.25 करोड़ में सौदे की खबर आई है। इन इलाकों में कई सांप तस्करों को गिरफ्तार किया गया है

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *