भाजपा के मिलन समारोह में कई लोगों ने ली सदस्यता, 2024 चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू

मनीष कुमार / कटिहार

शहर के मिरचाईबारी स्थित एमएलसी आवास पर भाजपा पार्टी की ओर से मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्खी महतो ने किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, पूर्व विधान 

पार्षद राजवंशी सिंह अलावे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मिलन समारोह में कांग्रेस, राजद एवं जदयू के अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ 2020 के विधानसभा चुनाव में जो भाजपा के कार्यकर्ता किन्ही कारणों से दूसरे दल में चले गए थे। उनका घर वापसी हुआ। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत के अनेकों जनप्रतिनिधियों ने भी इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हसन राजा, कुंदन कुसुम, मो फारुख, विजय सिंह कुशवाहा, सचिन यादव, विनोद सिंह, 

अवधेश मेहता, राजेश कुमार, राम कल्याण, अखिलेश मेहता, शुभंकर कुमार, कुमोद मंडल, कमलेश्वरी प्रसाद, महेश चौधरी, सुमन सिंह, शोभन चंद्र दास, धर्मेंद्र यादव शामिल है। सभी नए सदस्यों को पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा फूल माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा पार्टी के पूर्व सांसद निखिल चौधरी, तल्लू बास्की, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज राय, चंद्र भूषण ठाकुर, जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव, राम नाथ पांडे, जिला उपाध्यक्ष बबन झा सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *