भाजपा ने किया मुख्यमंत्री – उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन

मनीष कुमार / कटिहार ।

शहीद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष  लक्खी प्रसाद महतो ने बताया कि सरकार के गलत नीति के कारण आज नगर निकाय का चुनाव नहीं हो पाया। यह सरकार अति पिछड़ा समाज का विरोधी हैं। यह प्रमाणित होता हैं। चुनाव नहीं होने के कारण हजारों समाजसेवी  जो चुनाव लड़ रहे थें, उनको आर्थिक क्षति भी पहुंचा हैं

सरकार के नीतियों के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा  नीतीश कुमार एवं नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन करने का काम किया गया है। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष  लक्खी प्रसाद महतो, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, विधायक कविता पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज राय, चंद्र भूषण ठाकुर, महामंत्री वीरेंद्र यादव, दिलीप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बबन कुमार झा

छाया तिवारी, उषा अग्रवाल, जिला मंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव,अमित गुप्ता, अभिषेक सिंह, सोनू सिन्हा, इफ्तिखार राय, चंद्र शेखर जायसवाल, राजेश शर्मा, पप्पू चौबे, संतोष सिंह, विजय सिंह, जवाहर साह, चंदन सिन्हा, ललित चौधरी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *