भारत की पहली बुलेट ट्रेन : 2026 तक 320Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी Bullet Train, तैयारियां जोरों पर..

Bullet Train in India : भारत को बुलेट ट्रेन का कबसे इंतजार रहा है। अब इसके बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद बुलेट ट्रेन (Bullet Train) को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि देश में पहली बुलेट ट्रेन 2026 (Bullet Train) में चलेगी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का कितना काम पूरा हो चुका है।

2026 से दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन :

2026 से दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन : इस समय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अहमदाबाद के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे में उन्होंने एलान किया है कि “देश में पहली बुलेट ट्रेन (Bullet Train) 2026 में चलेगी। फिलहाल अभी इसके 92 पिलर बनकर तैयार किए गए हैं। इसके लिए वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा है 199 स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए मास्टर प्लान चल रहा है।”

बनेंगे वर्ल्ड क्लास स्टेशन :

बनेंगे वर्ल्ड क्लास स्टेशन : रेल मंत्री ने आगे बताया कि इस मास्टर प्लान के तहत अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन की घोषणा करते हुए ये भी बताया कि “रेलवे में यात्रा कर रहे लोगों को रेल मंत्रालय काफी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहा है। जिसमें 6105 रेलवे स्टेशन पर अब तक फ्री वाई-फाई की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराई गई है। यह डाटा 4 अक्टूबर 2022 तक का है। साथ ही साथ वाईफाई के सुविधा काफी सुरक्षित और हाई स्पीड वाली है।”

See also  नवरात्रि में सोना खरीदने वाले की बल्ले बल्ले! अचनाक 6695 रूपए सस्ता Gold, जाने – नया रेट..

Leave a Comment