भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट, गोलीबारी, रोड़ेबाजी, कई घायल, आधा दर्जन गिरफ्तार – Nalanda Darpan – गाँव-जेवार की बात।

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना के अर्जुन सेरथुआ सराय गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट गोलीबारी रोड़ेबाजी की घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं कई लोग घायल हो गया। घायलों को अस्पताल मे इलाज़ करवाया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि भारती देवी और रीण  देवी के बीच भूमि की विवाद को लेकर मारपीट रोड़ेबाजी गोलीबारी की घटना के दौरान गांव मे दहशत का महौल बना था। इस दौरान कई लोग घायल हो गये।

घायलों में भारती देवी, रेणु देवी, चंदन पांडेय, अजय पांडेय, रीणा देवी, लक्ष्मण पाल, लाला पाल, सुरेश पाल, राम पाल, आदि शामिल है।

वही थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि भारती देवी कहना है कि मेरे जमीन पर रीणा देवी के सहयोगियों के साथ कब्जा जमाने आया था। जिसका विरोध करने पर मारपीट, रोड़ेबाजी लाठी डंटा चलाने के साथ गोलीबारी करने लगे। इस दौरान परिवार के सदस्य लोग घायल हो गये है।

इसी प्रकार रीणा देवी का कहना है कि जमीन मेरा है। विरोध करने पर घटना घटी है। जिसमें परिवार के सदस्य लोग घायल हो गये है।

उन्होंने बताया कि इस सवंध भारती देवी ने 19 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ और रीणा देवी ने 11 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें दोनो ओर से जमीन का विवाद में गोलीबारी रोड़ेबाजी लाठी डंटा के साथ मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है।

इन दोनों मामले के आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें लक्ष्मण पाल, लाला पाल, सुरेन पाल, रीणा देवी, अजय पांडेय, भारती देवी शामिल है और अन्य आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *