मनिहारी गंगा घाट पहुचें लाखो शिव भक्त

 

सवांदाता/मो० जैद

मनिहारी बोलबम सेवा समिति द्वारा आयोजित बोलबम सेवा शिविर का शुभारंभ कटिहार के एमएलसी अशोक अग्रवाल ने फीता काटकर किया।फीता काटने के बाद विधान पार्षद ने कांवरियों को खीर खिलाया। इस श्रावण मेला में लाखो के संख्या में लोग गंगा घाट स्नान करने आते हैं। इस दौरान समिति के सभी सदस्य  नि: स्वार्थ  सेवाभाव में काफी तत्पर दिखे।

 वही बोल बम श्रद्धालुओ की सेवा के लिए जगह जगह पर शुध्द जल, प्रसाद, शरबत, और साथ ही दवाएं का भी व्यवस्था किया गया। वही मनिहारी अनुमंडल से गंगा घाट तक पुलिस बल तैनात थे। साथ ही मनिहारी प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गए। वही  गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओ  के लिए पुलिस बल तैनात थे वही साथ ही घाट पर एक मेडिकल  कैम्प भी लगाया गया था। वही इस मौके पर मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, अंचलधिकारी राजेश रंजन, मनिहारी थानाध्यक्ष रामविलास, अपर थानाध्यक्ष,नवल किशोर मौजूद रहे। 

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओ ने मनिहारी बोल बम सेवा समिति का आभार प्रकट किया। वही इस शिविर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष कैलाश सिंह,निवर्तमान मुख्यपार्षद ममता देवी ,मुखिया पिंटू यादव,बोलबम सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक यादव,उपाध्यक्ष गणेश यादव,सचिव दिलवर पासवान,कोषाध्यक्ष उदय यादव,ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी यादव,मेला प्रभारी प्रमोद यादव,सुनील साह,जनार्दन साह,श्रीनाथ यादव, योगेश यादव, शुभम पोद्दार,प्रमोद गुप्ता,दिलवर पासवान, एवं बोलबम सेवा समिति के अन्य सदस्य मोजूद रहे,बताते चले की बोलबम सेवा समिति द्वारा हर वर्ष बोलबम सेवा शिविर का आयोजन कांवरियों की सहूलियत के लिए किया जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *