महंगाई से मिली राहत! अब 12 रूपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल! जानें – क्या है नया रेट..


डेस्क : पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं। इसके लिए विरोध प्रदर्शनों से लेकर कई हथकंडे अपनाए जाएंगे, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूते चले गए। दरअसल पेट्रोल डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव से तय होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. पिछले 3 महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25-30 डॉलर सस्ता हो गया है.

कच्चा तेल फिलहाल 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। लेकिन फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है। बतादें कि ब्रेंट क्रूड ऑयल फिलहाल 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेंड कर रहा है। जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें 80.85 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। इस आधार पर अगर तेल कंपनियां कीमतों में कटौती करती हैं तो पेट्रोल और डीजल के दाम 11 से 12 रुपये तक हो सकते हैं।

इस प्रकार लगाए अंदाज :

इस प्रकार लगाए अंदाज : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कच्चे तेल की कीमतों में 1 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी या कमी होती है तो देश की तेल कंपनियों पर प्रति लीटर 45 पैसे का असर पड़ता है। इस हिसाब से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 11 से 12 रुपये की गिरावट आई है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज किए जाने पर लोगों को काफी राहत मिलेगी। इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन के मार्केट में आ जाने के बाद आज भी एक बड़े संख्या में लोग पेट्रोल – डीजल से चलने वाले वाहन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इसके बढ़ती कीमत लोगों के जेब पर असर डालती है।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *