मुख्य पार्षद पद के लिए राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने किया नामांकन

IMG 20220916 WA0106 मो०जैद/ मनिहारी, कटिहार।

मो०जैद/ मनिहारी, कटिहार।

मनिहारी नगर पंचायत चुनाव को लेकर कई उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया इसी क्रम में। मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी  रणधीर कुमार के समक्ष राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने मुख्य पार्षद पद के लिए अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया

IMG 20220913 WA0005 मो०जैद/ मनिहारी, कटिहार।

इस दौरान नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वापस लौटने पर राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव का फूल- मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया गया। वही राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने कहा कि मनिहारी नगर पंचायत को विकसित करना ही हमारी प्राथमिकता होगी। लोगों के हर सुख- दुख में उनके साथ हमेशा रहे हैं और आगे भी रहेंगे

IMG 20220827 WA0116 मो०जैद/ मनिहारी, कटिहार।

मौके पर प्रदीप यादव, मोतीउर रहमान ललन साह, विजय यादव, राम किसून यादव, पंकज यादव, श्याम रविदास , विनोद पासवान, महोमद रज्जाक,राजा मिश्रा , लक्ष्मण यादव, केदार यादव, हरसचंद्र यादव, मुकेश रविदास सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

See also  सोयाबीन, ज्वारीसह विविध पिकांवर किडींचा हल्ल्ला; कसे कराल व्यवस्थापन ?

Leave a Comment