रामबिलास पासवान की पुण्यतिथि में भाग लेने आरएलजेपी पार्टी के 200 कार्यकर्ता पटना रवाना हुए

बांका/ऋषभ

बाराहाट: शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बांका सहित बाराहाट,बौसी,रजौन, धोरैया प्रखंडों से लगभग 200 आरएलजेपी के कार्यकर्ता राजधानी पटना के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। जानकारी हो की यह सभी कार्यकर्तागण दिनांक-8.10.2022 दिन शनिवार को आयोजित होने वाले पटना प्रदेश कार्यालय में

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे स्व: रामविलास पासवान के 2 दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करेंगे। जिसमे की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएलजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद प्रिंस राज, और पार्टी के प्रदेश महासचिव केशव प्रसाद सिंह पटना आ रहें हैं

इस अवसर पर पटना रवाना होने वालो में मुख्य रूप से बांका जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह के आलावे युवा पत्रकार सह बांका जिला मीडिया प्रभारी मोनू कुमार,जिला कोषअध्यक्ष दीप नारायण राय, जिला महासचिव गुरुदेव पासवान,वरीय आरएलजेपी नेता मंटू राय,वरीय आरएलजेपी नेता कमलाकांत सिंह,युवा जिला अध्यक्ष धनंजय राय,बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर राय, प्रकाश राय, दिलीप राय सहित 200 कार्यकर्तागण सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *