राम को एयरपोर्ट पर खड़ा देखकर तुरंत जमीन पर लोट गई ये महिला – जमकर वायरल हो रह्या है वीडियो


डेस्क : साल 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए सुपरहिट सीरियल रामायण की के कलाकारों को आज भी जनता उनके किरदार के रूप में देखती है। करीब 35 वर्ष पूर्व आने वाले इस सीरियल की प्रसाद्धि इतनी थी की आज भी लोग उन कलाकारों को उनके किरदार के रूप में पहचानते हैं। खैर इसकी प्रसिद्धि का हिसाब इस बात से भी लग सकता है कि साल 2020 में जब भारत सरकार ने कोरोना काल में इसके दोबारा प्रसारण का ऐलान किया था तब भी इस सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में टॉप किया था।

हालांकि आज भी इस सीरियल की लोकप्रियता इतनी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज की तारीख में भी कई ऐसे लोग हैं जो, अरुण गोविल यानी शो में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता को साक्षात श्रीराम की तरह पूजते हैं या उनका सम्मान करते हैं। इस ताजा उदाहरण शुक्रवार को देखने मिला, जब संभाजीनगर एयरपोर्ट पर अरुण गोविल को देख एक महिला उनके पैरों में लिपट गई। सम्मान पूर्वक महिला उन्हें देख उनके पैरों को पकड़कर लेट गई। अरुण गोविल को देख कर ये महिला इतनी भावविभोर हो गई, जैसे उसने अरुण गोविल की जगह साक्षात श्रीराम के दर्शन कर लिए हों। अब आज शनिवार को इस वाक्या का वीडियो वायरल हो रहा है।

महिला के छूने पर अरुण गोविल हुए असहज :

महिला के छूने पर अरुण गोविल हुए असहज : अरुण गोविल शुक्रवार को महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर में रामलीला के आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान जब वो एयरपोर्ट से गुजरे तो एक महिला ने उन्हें देखा। अरुण गोविल को देख महिला उनके पैरों में दंडवत हो गई। इतना ही नहीं उन्हें अपने सामने देख महिला की आंखें भी भर आईं। हालांकि जब महिला ने अरुण गोविल के पैर छुए तो वो थोड़ा असहज हो गए। जिसके बाद उन्होंने तुरंत महिला से उठने का अनुरोध किया। फिर बाद में उन्होंने इस महिला के साथ तस्‍वीर भी खिंचवाई।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे वाक्या :

पहले भी हो चुके हैं ऐसे वाक्या : बीते दिन अरुण गोविल के साथ जो हुआ, ये कोई पहली बार नहीं हुआ था। 1987 से लेकर अब तक केवल अरुण गोविल के साथ ही नहीं, रामायण के लगभग सभी कलाकारों को उनके किरदार के रूप में जनता ने पहचाना है। खैर यहां केवल अरुण गोविल को बात करें तो 35 सालों में उनके साथ इससे भी बड़े-बड़े कारनामे हो गए हैं। रामायण के प्रसारण के बाद अरुण गोविल श्रीराम की छवि के रूप में लोगों के मन में बस चुके हैं। इतना ही नहीं एक समय की बात है जब लोग उनकी आरती उतारते थे और उनके सामने दीए जलाया करते थे। इतना ही नहीं इस किरदार को निभाने के बाद उन्होंने अपनी स्मोकिंग की लत को छोड़ दिया था, क्योंकि लोग उन्हें श्रीराम के रूप में देखने लगे थे। धूम्रपान वाली बात का खुलासा खुद अरुण ने एक कार्यक्रम के दौरान किया था।

घर-घर में पूजे जाने लगे थे :

घर-घर में पूजे जाने लगे थे : आपको बताते चलें कि रामायण में अरुण गोविल ने श्रीराम, दीपिका चिखालिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इन अहम भूमिका को निभाने के कारण इन तीनों की घर घर में पूजा होने लगी थी। साथ ही आज भी लोग इन्हें इन्हीं किरदारों के लिए जानते हैं। इन तीनों एक्टर्स के अलावा शो में दारा सिंह भी हनुमान के किरदार में नजर आए थे।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *