राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई।

मनीष कुमार /  कटिहार ।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लखन लाल मेमोरियल फुटबॉल समिति की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक सह एमएलसी अशोक अग्रवाल एवं संरक्षक हीरालाल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर मौजूद सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इस दौरान शहर के दो खिलाड़ियों को जिले के साथ-साथ राज्य और देश में अपना परचम लहराते हुए खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने को लेकर सम्मानित किया गया। 

जिसमें क्रिकेट में कुणाल कुमार एवं बैडमिंटन में सौम्या भारती को सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य संरक्षक एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि मेजर ध्यान चंद हॉकी के जादूगर थें। उन्होंने अपने प्रतिभा से पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि वह एक सर्वश्रेष्ठ हॉकी के खिलाड़ी थे। उन्होंने तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का काम किया था और देश का नाम रोशन किया,आज के युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए। वही संरक्षक हीरालाल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर थे 

उनके खेल से सभी कोई प्रभावित थे आज के युवा पीढ़ी जो खेल जगत से जुड़े हैं उनसे सीख ले कर कड़ी मेहनत के साथ मेहनत करने की जरूरत है ताकि जिला से लेकर राज्य और देश का नाम रोशन हो सके। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, शिव प्रकाश गरोदिया,मनोज राय,सुशील कुमार सुमन,राधे श्याम गिरी, राजीव पासवान,जय चक्रवर्ती, सूरज सिन्हा,वासुलाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *