रिकॉर्ड तोड़ सस्ता हुआ LPG Cylinder – अब महज 750 रुपए अपने घर ले जाइए, जानें –


डेस्क : रसोई गैस दैनिक घरेलू इस्तेमाल की वस्तु है। इसके महंगे होने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी कीमत दिनों दिन आसमान छू रही है। इसी बीच आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आपको 300 रूपये कम में एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है। ऐसे में गैस सिलेंडर के लिए आपको 750 रूपये खर्च करने होंगे। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

इंडेन कंपनी की ओर से आम लोगों के लिए कंपोजिट सिलेंडर की सुविधा शुरू की गई है। इस सिलेंडर का वजन सामान्य सिलेंडर के वजन से कम होता है। इसलिए इसकी कीमत भी कम रखी गई है। इस सिलेंडर को आप महज 750 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।

कंपोजिट सिलेंडर नियमित सिलेंडर की तुलना में वजन में हल्के होते हैं। इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इसके चलते इन सिलेंडरों की कीमत भी कम रखी गई है। ट्रांसपेरेंसी इस सिलेंडर की खूबियों में से एक है।

28 शहरों में उपलब्ध ये सुविधा :

28 शहरों में उपलब्ध ये सुविधा : इंडेन फिलहाल 28 शहरों में यह सुविधा मुहैया करा रही है। जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा और यह सिलेंडर सभी शहरों में उपलब्ध होगा। इसके लिए कंपनी फिलहाल काम कर रही है।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *