वाहन से बीस किलो गांजा बरामद, एक गिरफतार

कुरसेला/मणिकांत रमन 

कुरसेला। पुलिस ने मंगलवार की सुबह नवाबगंज बासा टोला से एक चारपहिया वाहन में रखा करीब बीस किलो गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही एक तस्कर की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। हालांकि गांजा बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सुत्रों के मुताबिक पुलिस गांजा तस्करी की गुप्त सूचना पर बासा टोला पहुंची

जहां पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन से एक पॉकेट करीब बीस किलो गांजा बरामद करने की बात कही जा रही है। बरामद गांजा की कीमत ढाई से तीन लाख आंकी जा रही है। पुलिस चार पहिया वाहन जप्त कर जांच पड़ताल में जुटी थी। मामले में पुलिस ने कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया

बताते चलें कि नवाबगंज से पुर्व में भी भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। मामले में एक दर्जन से अधिक तस्करों की गिरफ्तारी भी हुयी है। इसके साथ ही तस्करी के लिये उपयोग में लाया गया लग्जरी वाहन की भी बरामदगी हो चुकी है। बाबजूद नवाबगंज में गांजा तस्करी के व्यवसाय पर लगाम नहीं लगा सका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *