विज्ञान संगोष्ठी में विशाल ने जिले में दुसरा स्थान लाकर किया नाम रौशन

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2022 में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा के छात्र विशाल विजय त्रिपुरारी ने जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम एवं अपने माता पिता का नाम रौशन किया है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा के कक्षा दसवीं के छात्र विशाल विजय त्रिपुरारी बेलवा गांव निवासी बिजय साह माता सुलेखा देवी का पुत्र है। विशाल विजय त्रिरपुरारी बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज है

विशाल पढ़ाई पुरी कर कुछ नया करने का हौसला लिए चल रहा है।  दूसरा स्थान मिलने की जानकारी मिलते ही उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेलवा के शिक्षक अनिल कुमार दास, विजय राज, अंगद कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार धीरज, धनंजय कुमार, पंकज कुमार, निश्चल कुमार आदि ने बधाई दी है। बताते चलें कि मंगलवार को जिला स्कूल पूर्णिया में प्रतियोगिता के दौरान विशाल विजय त्रिपुरारी ने जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2022 में सफल प्रतिभागी रहे

बीईओ शिवनाथ रजक,  बीबीएम हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सह निर्णायक मंडल ममता कुमारी मौजूदगी में विशाल विजय ने पूछे गए सभी सवालों का जवाब बेरोकटोक देते रहे। निर्णायक मंडल द्वारा विशाल विजय त्रिपुरारी को विज्ञान संगोष्ठी में दूसरे स्थान पर चयनित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *